Ira Web Patrika
फरवरी 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। यह अंक श्रद्धेय गोविन्द गुलशन की स्मृतिओं को समर्पित है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
विनय विक्रम सिंह विनय विक्रम सिंह
निवास नोयडा(उत्तर प्रदेश)
ईमेल

उपनाम-  मनकही 
जन्मतिथि-  22 अक्टूबर, 75
शिक्षा- कला एवं शिल्प महाविद्यालय, लखनऊ से स्नातक
मूल निवास-लालगंज, रायबरेली
गृह स्थान- लखनऊ
संप्रति- चीफ क्रिएटिव ऑफिसर (CCO) एनीमेशन,आर्ट व गेम डिज़ाइन
भाषा- हिन्दी, अंग्रेजी, अवधी, मराठी
लेखन विधा- छंदाधारित कविता/गीत, कहानी/लघुकथा
विशेष- भारत के एनिमेशन के पितामह पद्म श्री स्व. राम मोहन के साथ कई एनिमेशन फिल्म्स का दिग्दर्शन और क्रियान्वयन।

यूनिसेफ की मीना और मिट्ठू सीरीज़ का एनिमेशन (भारत के लिये), सारा की एनिमेशन सीरीज (अफ्रीका के लिये), इसके अतिरिक्त 100 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय एनिमेशन धारावाहिकों का एनिमेशन और निर्देशन, स्क्रिप्ट और क्रियान्वयन।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, जापान और फ्रांस आदि देशों में game development के कई projects का क्रियान्वयन।

आर्ट्स कॉलेज, लखनऊ, जामिया मिलिया, दिल्ली, aaft नोयडा, एमिटी यूनिवर्सिटी,, नोयडा, एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ आदि में एनिमेशन और कॉन्सेप्ट क्रिएशन पर कई वर्कशॉप।

सम्मान-
कलाक्षेत्र में- अंतरराष्ट्रीय ख्यात Cannes Lions, ICAD, LOERIES Durban, EPICA पुरस्कार सहित 40 से भी अधिक वैश्विक व राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित।

साहित्य क्षेत्र में- अवधी के प्रसार व उत्कर्ष हेतु विष्णु प्रभाकर साहित्य सम्मान २०२४, बद्री प्रसाद स्मृति तुलसी सम्मान २०२१, डॉ कैलाश देवी सिंह सम्मान २०२०, अवधी भाषा-भूषण, अवधी गौरव व छान्दस सृजन में, छंद श्री, काव्य रत्न, छंद हीरक, काव्य स्यन्दन सम्मान २०२४, भामाशाह दोहा कृति सम्मान, सवैया रत्न सम्मान, इंद्रप्रस्थ सम्मान, शब्दश्री सम्मान, पद्मश्री डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर सम्मान, प्रज्ञा गौरव सम्मान, साहित्य सेवी, साहित्य पुरोधा सम्मान, तुलसी अवधी रत्न सम्मान २०२४ व कई अन्य सम्मानों से साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

संस्थापक- बैसवाड़ा अवधी संस्थान (अवधी के प्रचार - प्रसार को समर्पित संस्था)

इरा वेब पत्रिका में विनय विक्रम सिंह की रचनाएँ