Ira Web Patrika
फरवरी 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। यह अंक श्रद्धेय गोविन्द गुलशन की स्मृतिओं को समर्पित है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
'बारादरी' की महफ़िल में याद किए गये मशहूर शायर गोविंद गुलशन

नेहरू नगर स्थित सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में गोविंद गुलशन के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। पहले सत्र में उनके ताज़ा ग़ज़ल संग्रह 'कल न कल तो तेरे...' का लोकार्पण के साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में लोगों ने कलाम के ज़रिए गुलशन जी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

‘अपेक्षित मौन’ का उद्घोष : विश्व पुस्तक मेले में शब्दों का उत्सव

वरिष्ठ साहित्यकारों- बलराम, बलराम अग्रवाल, आलोक पुराणिक, रामकिशोर उपाध्याय, डॉ० भावना शुक्ल, अर्चना चतुर्वेदी और डॉ० रीतू अग्रवाल की उपस्थिति ने इस आयोजन को साहित्यिक विश्वास और संवाद का रूप दे दिया। वक्ताओं ने संग्रह को समय के शोर में छिपे मौन की पहचान कराने वाला दस्तावेज़ बताया।

सृजना का 'यात्रा अनवरत-4' कार्यक्रम सम्पन्न

डाॅ० हरीदास व्यास ने अपने प्रथम कहानी संग्रह 'तिनकों का ताप' से प्रारम्भ करते हुए बाद में प्रकाशित संग्रह- 'एक था पेड़' व 'कहानी है कि ख़त्म नहीं होती' की कहानियों, आलोचना-पुस्तक 'आलोचना की अन्तर्ध्वनियों' के हवाले से बताया कि शब्द संयोजन जीवन के विभिन्न स्तर पर बदलता रहता है।

ख़्वाहिश फ़ाउण्डेशन द्वारा ‘वी केयर फिल्म फेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन

ख़्वाहिश फ़ाउण्डेशन द्वारा ‘वी केयर फिल्म फेस्ट 2025’ का भव्य आयोजन