Ira Web Patrika
मार्च 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आप सभी को नवरात्रि एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
सुकेश साहनी की लघुकथा 'उतार' की मीमांसा- सीमा सिंह

इस बार हम पत्रिका में लघुकथा प्रकाशन के प्रारूप में थोड़ा सा बदलाव कर रहे हैं। लघुकथाएं आकार में लघु होती हैं, वे अपने भीतर गहरे अर्थ संजोए रहती हैं। कई बार आम पाठक के तौर पर हम कथा के उस निहितार्थ तक नहीं पहुंच पाते हैं। लेखक के अभिप्राय तक पहुंचने में कथा की यह मीमांसा पाठकों को सहज सहयोग प्रदान करेगी।इस कार्य का शुभारंभ करने के लिए सुकेश साहनी जी से बढ़कर किसका नाम हो सकता था भला! लघुकथा मीमांसा की श्रृंखला में पहली कथा है सुकेश साहनी जी की लघुकथा उतार।