Ira Web Patrika
इरा मासिक वेब पत्रिका पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। फ़रवरी 2025 के प्रेम विशेषांक पर आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
दिव्या शर्मा दिव्या शर्मा
निवास देहरादून उत्तराखण्ड
ईमेल sharmawriterdivya@gmail.com

जन्म स्थान- देहरादून ,उत्तराखण्ड 
जन्मतिथि- 1 जुलाई 
शिक्षा- स्नातक कला वर्ग में, , डिप्लोमा पर्यटन गाइड, एनटीटी।
प्रकाशित पुस्तकें- ■ कहानी संग्रह 'मैं भागी नहीं थी माँ" ,■लघुकथा संग्रह 'कैलेण्डर में लटकी तारीखें'का प्रकाशन   ■'सम -सामयिक लघुकथाएँ'साझा संकलन में सह-सम्पादन।लघु-कविता संग्रह पुरुस्त्रेंण ।
■ 'जंगल की हर रात काली नहीं होती ' ईबुक किंडल पर प्रकाशित।
तीन साल से व्यवासायिक तौर पर कंटेंट व स्क्रिप्ट राइटिंग कर रही हूँ।
पुरस्कार व सम्मान
1- हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल -2020 में साहित्य सहयोग के लिए सम्मान।
2-साहित्य संचय फाउंडेशन व अयोध्या शोध संस्थान(संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश)द्वारा नवंबर2019 में सम्मान।
3-मदनलाल अग्रवाल स्मृति ,किस्सा कोताह बाल कहानी पुरस्कार -2020
4-हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच से लघुकथा सेवी सम्मान।
5-सृजन बिम्ब प्रकाशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान।
6- क्षितिज नवलेखन सम्मान-2020 ।
7- गोवर्धन लाल चौमाल स्मृति कहानी प्रतियोगिता में कहानी संग्रह 'मैं भागी नहीं थी माँ' शीर्ष दस पुस्तकों में सम्मिलित।
8- एथ्री फाउंडेशन द्वारा कहानी संग्रह ‘ मैं भागी नहीं थी माँ ‘ को श्रेष्ठ कहानी विधा की पुस्तक में सम्मान।
9- साहित्य समर्था त्रैमासिक पत्रिका द्वारा अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कहानी पुरस्कार।
10- कथा रंग कहानी  प्रतियोगिता में श्रीमती जैदेवी जायसवाल स्मृति शिवानी कथा सम्मान -2023
11- डॉ . सुरेंद्र वर्मा स्मृति में लघु कविता सृजन सम्मान
12- गुरू द्रोण सम्मान
13- प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर अटल रत्न सम्मान।
साहित्यक परिचय- 
नुक्कड़ नाट्य मंडल द्वारा विभिन्न लघुकथाओं की पूरी सीरीज का मंचन । नाट्य विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रयागराज व विभिन्न क्षेत्रों में मंचन जिसे दैनिक जागरण, अमर उजाला व हिन्दूस्तान टाइम आदि राष्ट्रीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता से छापा।
कैंसर पर जागरूक करती लघुकथा "मर्कट_कर्कट" का रूपांतरण नशाखोर के रूप प्रयागराज के प्रतिष्ठित रंगशालाओं में मंचन।
साक्षात्कार
■दैनिक जागरण में साक्षात्कार प्रकाशित।
■दैनिक भास्कर में साक्षात्कार प्रकाशित।
■जुगरनॉट पर साक्षात्कार प्रकाशित।
अन्य पुरस्कार-
■ कथादेश द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता'-13  में कथा पुरस्कृत।
जुगरनॉट पर कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
स्टोरी मिरर द्वारा आयोजित लघुकथा प्रतियोगिता में लघुकथा "खनक" को प्रथम स्थान।
प्रकाशन-
■समावर्तन पत्रिका के लघुकथा स्तंभ 'घरौंदा' में मेरी लघुकथाएं दिसंबर दो हजार उन्नीस के अंक में प्रकाशित हुई।
■समावर्तन पत्रिका (उज्जैन)के महिला विशेषांक में प्रकाशन।
■ हरियाणा साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका हरिगंधा के मार्च अंक में कविता व लघुकथा का प्रकाशन।
■ अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका हिन्दी चेतना में कथा प्रकाशित।
■150 से अधिक लघुकथाएं कई प्रतिष्ठित पत्र, 
पत्रिकाओं जैसे पड़ाव और पड़ताल, किस्सा कोताह, आह जिंदगी ,गृहशोभा,हरिगंधा,लघुकथा कलश, आधुनिक साहित्य, शुभ तारिका, सरस सलिल ,साहित्य कलश,सत्य की मशाल आदि में प्रकाशित।
■ गृहशोभा, सरिता, वर्तमान,अहा जिंदगी, मधुरिमा आदि पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशन।
■प्रभात खबर, दैनिक सांध्य टाइम, दैनिक हरियाणा प्रदीप, सुरभि आदि पत्रों में लघुकथाओं व कविताओं का प्रकाशन।
■UGC से अप्रुव्ड पत्रिका आधुनिक साहित्य के.जनवरी -मार्च 2021 के अंक में लघुकथाएं प्रकाशित।
■बाल कथा, "बंटू और पेड़" पाठ्यक्रम में सम्मिलित।
■बाल कविता 'रिश्तों का संसार" पाठ्यक्रम में सम्मिलित।
■नंदन के जुलाई 2020 अंक में बाल कथा "भागा राक्षस" प्रकाशित।
■बालभारती पत्रिका के फरवरी 2021 के अंक में बाल कथा प्रकाशित।
■किस्सा कोताह पत्रिका में बालकहानी का प्रकाशन।
■नेपाली व बंगाली व पंजाबी भाषा में लघुकथाओं का अनुवाद।
■बोल हरियाणा, बोलता साहित्य,बीके इंटरटेनमेंट आदि यू ट्यूब चैनल्स पर लघुकथाएँ प्रसारित।
 
अयोध्या शोध संस्थान (संस्कृति विभाग,उत्तर प्रदेश)के सहयोग से साहित्य संचय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में आलेख वाचन के अवसर के साथ ही रामचरित मानस में राम के विविध रूप पुस्तक में शोध परक आलेख प्रकाशित।
मोबाइल- 7303113924 

इरा वेब पत्रिका में दिव्या शर्मा की रचनाएँ