Ira Web Patrika
फरवरी 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। यह अंक श्रद्धेय गोविन्द गुलशन की स्मृतिओं को समर्पित है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
विनय मिश्र विनय मिश्र
निवास वाराणसी (उ०प्र०)
ईमेल mishravinay18@gmail.com

जन्मतिथि- 12 अगस्त, 1966
जन्मस्थान- देवरिया (उ०प्र०)
शिक्षा- पीएचडी
संप्रति- राजकीय कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलवर (राजस्थान) के हिंदी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्य के पश्चात् स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति व स्वतंत्र लेखन
प्रकाशित कृतियांँ- 'सच और है', 'तेरा होना तलाशूँ', 'लोग ज़िंदा हैं', 'ज़िन्दगी आने को है' और 'रंग बारिश' (ग़ज़ल संग्रह), 'समय की आंँख नम है' (गीत संग्रह), 'सूरज तो अपने हिसाब से निकलेगा' (कविता संग्रह), 'इस पानी में आग' (दोहा संग्रह) प्रकाशित।
प्रकाशन- 'ग़ज़ल दुष्यंत के बाद', 'हिंदी ग़ज़ल की नयी चेतना', 'समकालीन हिंदी ग़ज़लकार : एक अध्ययन' (प्रथम खंड), 'समकालीन हिंदी ग़ज़ल संग्रह' आदि अनेक संग्रहों एवं ग़ज़ल विशेषांकों में सहस्राधिक ग़ज़लें प्रकाशित
नचिकेता द्वारा संपादित 8 प्रतिनिधि ग़ज़लकारों के महत्वपूर्ण संग्रह 'अष्टछाप' में शामिल
डॉ० जीवन सिंह की पुस्तक 'आलोचना की यात्रा में हिंदी ग़ज़ल' में प्रतिनिधि ग़ज़लकार के रूप में शामिल
डॉ० जीवन सिंह द्वारा दस प्रतिनिधि ग़ज़लकारों की संपादित पुस्तक 'दसख़त' में शामिल
'सहयात्री समय के', 'शब्दायन', 'गीत वसुधा', 'समकालीन गीतकोश', 'नवगीत कोश', 'नयी सदी के नवगीत', 'नवगीत के नए प्रतिमान', 'नवगीत : नई
दस्तकें', 'नवगीत का लोकधर्मी सौंदर्य बोध' जैसे अनेक महत्वपूर्ण संपादित पुस्तकों में अनेक समकालीन गीत, नवगीत और जनगीत प्रकाशित।\
'समकालीन दोहा कोश' में चयनित दोहे प्रकाशित
संपादन- 'दीप ज्योति' पत्रिका के तुलसी विशेषांक का सन् 2001 में संपादन
'शब्द कारखाना' पत्रिका के समकालीन हिंदी ग़ज़ल पर केंद्रित विशेषांक का सन् 2007 में संपादन
'पलाश वन दहकते हैं' स्वर्गीय मंजु अरुण की रचनावली का सन् 2009 में संपादन
'जहीर कुरेशी : महत्व और मूल्यांकन' का सन् 2010 में संपादन
'अलाव' पत्रिका के समकालीन हिंदी ग़ज़ल की आलोचना पर केंद्रित विशेषांक का सन् 2015 में विशेष संपादन सहयोग
'बनारस की हिंदी ग़ज़ल' का सन् 2018 में संपादन
'संवदिया' समकालीन ग़ज़ल के युवा लेखन केंद्रित विशेषांक का सन् अगस्त 2021 में संपादन
विशेष- डॉ लवलेश दत्त द्वारा 'समकालीन ग़ज़ल और विनय मिश्र' प्रकाशित
श्रीधर मिश्र द्वारा 'विनय मिश्र का रचना कर्म : दृष्टि और मूल्यांकन' प्रकाशित
उदयपुर विश्वविद्यालय, अलवर विश्वविद्यालय से कविताओं और ग़ज़लों पर शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री अवार्ड
गोरखपुर विश्वविद्यालय और रांँची विश्वविद्यालय में समग्र रचना कर्म पर शोध कार्य पंजीकृत
सम्पर्क- बी 27/64 सी एण्ड डी, दुर्गाकुंड, कुष्मांडा अपार्टमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फ्लैट नंबर- 1, आनंद पार्क के सामने, वाराणसी (उ०प्र०)- 221005
मोबाइल- 9414810083

इरा वेब पत्रिका में विनय मिश्र की रचनाएँ