Ira Web Patrika
जुलाई-सितंबर 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

महेश यादव ‘मधुर‘ के मुक्तक

महेश यादव ‘मधुर‘ के मुक्तक

अगर कोई समस्या हो तो उसका हल भी मिलता है। 
बिना कोई समस्या के नहीं जीवन ये चलता है। 
हमारे पास है हल भी ज़रा तो सोचकर देखो,
अगर इक बन्द हो जाये तो दूजा द्वार खुलता है।। 

करो उपयोग उसका जो तुम्हारे पास विद्या है। 
बताओ कौन है, जिसके नहीं कोई समस्या है। 
मिला अनमोल ये जीवन इसे मत व्यर्थ मानो तुम,
जो है बाधाएँ जीवन की कड़ी वो ही तपस्या है।। 


अगर कोई समस्या हो तो उसका हल भी मिलता है। 

बिना कोई समस्या के नहीं जीवन ये चलता है। 
हमारे पास है हल भी ज़रा तो सोचकर देखो,
अगर इक बंद हो जाए तो दूजा द्वार खुलता है।। 


संकटों पर संकटों के घन हैं हम पर छा रहे। 

फिर भी हम बस गुण उन्हीं के अपने मुख से गा रहे। 
हमको आदत हो गई है दुख में जीने की ‘मधुर‘,
हम बनाकर पुष्प काँटों को यहाँ मुस्का रहे।। 


तुम्हारे चेहरे की मायूसी को मैं जानता हूँ माँ। 

तुम्हारा दर्द मैं अच्छी तरह पहचानता हूँ माँ। 
मेरी कोशिश, मेरी इच्छा तुम्हें ख़ुश देखने की है,
परेशां हो रही हो तुम इसे मैं मानता हूँ माँ।। 


किसी के दिल को चुभती हो तो ऐसी बात से बचना। 
हाँ, तुमको याद है लेकिन किसी अज्ञात से बचना। 
हमारा शत-प्रतिशत हम करेंगे सच है ये लेकिन,
जो है सबसे ज़रूरी वो, है भीतरघात से बचना।। 


हमारे सामने माना चुनौती है बड़ी भारी। 

चुना वो मार्ग जिसमें चाहिए भरपूर तैयारी। 
मगर इस बीच अब सबसे ज़रूरी धैर्य है रखना,
लगेगी देर पर इच्छाएँ पूरी होंगी अब सारी।। 


अपने हक़ के मुद्दे लेकर, उन पर वो अड़ सकती है। 

मंज़िल नहीं मिलेगी तब तक, वो पीछे पड़ सकती है। 
उसको मत तुम समझो अबला, वो तो है दुर्गा काली,
समय–समय पर दिखलाया है, लड़की है लड़ सकती है।। 


किसी का पक्ष लेना भी यहाँ पर पाप होता है। 

जो जिसके साथ रहते हैं, उसी का जाप होता है। 
सियासत से अभी तक हमने है इक बात ये समझी,
नहीं कुछ होती नैतिकता, टिकट माँ बाप होता है।। 

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

महेश यादव

ईमेल : ymahesh581@gmail.com

निवास : कोटा (राजस्थान)

नाम- महेश यादव
उपनाम- मधुर
शिक्षा- स्नातकोत्तर,शिक्षा शास्त्री
लेखन विधा: पद्य
साहित्यिक उपलब्धियां– सम्मान- "काव्य साधक" सम्मान-2017 (इंदौर)
"शब्द साधक" सम्मान-2017 (कोटा)
"साहित्य सृजक" पुरस्कार-2019 (नवोदित साहित्यकार मंच)
"शान–ए–राजस्थान' सम्मान-2022 (कर्मयोगी सेवा संस्थान,कोटा)
प्रकाशित संग्रह- 1. "चाँद मुट्ठी में कर लें" साझा काव्य संग्रह
2. "कविता बोलती है" साझा काव्य संग्रह
उपलब्धियाँ - मंचों पर काव्य पाठ, महाविद्यालय स्तर पर नारा लेखन में प्रथम, साहित्य गीत गायन में प्रथम, कहानी लेखन में द्वितीय स्थान, नवोदित साहित्यकार मंच द्वारा आयोजित मुक्तक प्रतियोगिता में सर्वप्रथम स्थान, दोहा दर्पण द्वारा आयोजित साप्ताहिक दोहा प्रतियोगिता में दोहे को सर्वप्रथम स्थान