Ira Web Patrika
अप्रैल-जून 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

कैलाश बाजपेयी के हाइकु

कैलाश बाजपेयी के हाइकु

विभिन्न विधाओं में सजग लेखन कर रहे सुकवि और सुधी सम्पादक कैलाश बाजपेयी जी का कार्य हाइकु विधा में भी उल्लेखनीय है। उनके हाइकु-काव्य में प्रकृति-प्रेम और जीवन-दर्शन का सुन्दर संगम है। उनमें कम शब्दों में गहरा भाव व्यक्त करने की कला है। बाजपेयी जी के हाइकुओं में सामाजिक चेतना झलकती है तो कहीं-कहीं व्यंग्य और चिंता भी परिलक्षित है। सरल भाषा और गहन अर्थ युक्त उनके हाइकु पाठक को सोचने पर विवश करते हैं और अंत में एक शांत अनुभूति छोड़ जाते हैं।

- डॉ० शैलेष गुप्त 'वीर'

उड़ी पतंग
आसमान छूने की
करती जंग।

*****


माटी का तन
माटी में ही मिलता
माटी ही शेष।

*****


सोचो तो सही
वृक्ष देते जीवन
हम काटते।

*****


कैसा मिलना
जब दिल न मिले
तब क्यों मिले।

*****


साथ रहते
संयुक्त परिवार
नित्य त्यौहार।

*****


झील में चाँद
डूबता-उतराता
मन को भाता।

*****


साल बदला
पर नहीं बदला
रग्घू का हाल।

*****


मन की बात
मन तक पहुँचे
मिले सौगात।

*****


शीत लहर

लैम्प पोस्ट भी काँपे
कोहरा ढाँपे।

*****


धूप का दाँव
बादलों ने कर दी
आकर छाँव।

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

कैलाश बाजपेई

ईमेल : bajpaikailash51@gmail.com

निवास : कानपुर (उत्तर प्रदेश)

जन्मतिथि- 20 मार्च 1960 
जन्मस्थान- बीघायापुर, उन्नाव(उत्तर प्रदेश)
शिक्षा- एम.ए.(अर्थशास्त्र)
संप्रति- उत्तर प्रदेश सरकार से सेवा निवृत्त, स्वतंत्र लेखन,सम्पादन 
लेखन विधाएँ- हाइकु, ग़ज़ल, दोहे, मुक्तक, गीत, क्षणिका, बालगीत, सांस्कृतिक समीक्षा व फीचर लेखन 
प्रकाशन-
प्रकाशित कृति- तींन टिप्पे(हाइकु संग्रह),अक्षर-अक्षर बोले(बाल हाइकु), चंदा मामा कब आओगे (बाल कविता संग्रह)
* धर्मयुग, दिनमान, जन-संस्करण, चाणक्य ब्यूरो, उत्तर प्रदेश (मासिक), दैनिक जागरण, जनसत्ता, आज, स्वतंत्र भारत, सरस्वती सुमन, हस्ताक्षर, ई-पत्रिका में हाइकु, फीचर, लघुकथायें व सांस्कृतिक समीक्षायें आदि प्रकाशित। * कुछ काव्य संकलनों में सहभागिता।
सम्पादन- 'समकालीन सांस्कृतिक प्रस्ताव' त्रैमासिक पत्रिका का वर्ष 1996 से संपादन।
'कानपुर के हाइकुकार' (हाइकु-संकलन) का संपादन (शीघ्र प्रकाश्य) ।
विशेष- अध्यक्ष, 'प्रस्ताव' साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष कल्याणी कला संगम
सम्मान- बाल साहित्य संवर्धन संस्थान, कानपुर द्वारा 2023 में बाल साहित्य में योगदान के लिए सम्मान।
साहित्य मंडल, श्रीनाथ द्वारा, राजस्थान द्वारा वर्ष 2023 में "संपादक रत्न"उपाधि से सम्मानित।
संपर्क- 128 / 862, वाई ब्लाक, किदवई नगर, कानपुर
मोबाईल- 6388850346, 9453286556