Ira Web Patrika
जुलाई-सितंबर 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

अशोक आनन के हाइकु

अशोक आनन के  हाइकु

अशोक आनन के हाइकु प्रकृति और मानवीय संवेदना के सहज संवाद हैं। बारिश, पेड़, पौधे, अम्बर जैसे बिम्बों के माध्यम से कवि ने जीवन-दर्शन को बहुत सादगी से उकेरा है। उनके हाइकु में स्मृति और आत्मीयता की गहरी छुअन है तो पर्यावरणीय चिन्ता का स्वर भी है। प्रेम की अभिव्यक्ति कोमल प्रतीकों में हुई है। भाषा सरल, बिम्बधर्मी और लयात्मक है, जो हाइकु की आत्मा के अनुरूप है।

- डॉ० शैलेष गुप्त 'वीर'

बाँध पायल
छम-छम नाचतीं
बूँदें पागल।

******


पानी का लेखा
नदी-कुओं के पास
कभी न देखा।

******


पहनकर
सतरंगिया बाना
ख़ुश अम्बर।

******


पिता पलाश
घर में आच्छादित
अमलतास।

******


छत टपकी
याद आयीं बाबूजी
आँखें आपकी।

******


रोपे जितने
सूख व्यथित हुए
पौधे उतने।

******


बारिश आयी
नर्सरी के पौधों में
उदासी छायी।

******


पेड़ों ने कहा
आदमी का कहर
बहुत सहा।

******


प्यार की बूंदें
कर गयीं हरित
दिल की दूबें।

******


दिल में खिली
कली कचनार की
प्रीत जो मिली।

******

तुम्हारा प्यार
रोहिणी जीवन में
जल-फुहार।

******


प्यार के क्षण
दिल की दूब पर
ओस के कण।

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

अशोक आनन 

ईमेल : ashokananmaksi@gmail.com

निवास : शाजापुर (मध्य प्रदेश)

जन्म तिथि- 28 अप्रैल 1955 तराना जिला : शाजापुर ( म.प्र.)
शिक्षा- एम.ए. , एल.एल.बी.
सम्प्रति- शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति पश्चात् स्वतंत्र लेखन ।
प्रकाशन- * 1973 से अब तक देश - विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सतत् प्रकाशन ।
              * सभी विधाओं के 300 से भी अधिक समवेत संकलनों में अनेक रचनाओं का प्रकाशन।
              * कई रचनाओं का गुजराती , मराठी , पंजाबी , मलयालम , अंग्रेजी आदि भाषाओं में अनुवाद ।
संकलन- अब तक 'थोड़ी घणी'(मालवी हाइकु), 'बंजारा बद्दल' (मालवी गीत), 'किलकारी' (बालगीत), 'चिड़ियाघर' (सचित्र बालगीत) समेत चार संकलन प्रकाशित।
अन्य- * क्षणिका, हाइकु, गीत, नवगीत, लघुकथा, गीतिका, हास्य-व्यंग्य आदि की पाण्डुलिपियां प्रकाशनाधीन ।
             * देश के विश्वविद्यालयों के कई शोध ग्रंथों उल्लेख ।
प्रसारण- 1977 से आकाशवाणी और दूरदर्शन से कई रचनाओं का प्रसारण ।
संपादन- ' आयास ' अनियतकालीन पत्रिका ।
सम्मान- देश - विदेश की अनेक साहित्यिक , सामाजिक , सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित , पुरस्कृत , अलंकृत ।
सम्पर्क- 11/82/, जूना बाज़ार , मक्सी 
             जिला : शाजापुर ( म.प्र.)
             पिनकोड : 465106
मोबाइल- 9977744232