Ira Web Patrika
इरा मासिक वेब पत्रिका पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। फ़रवरी 2025 के प्रेम विशेषांक पर आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।

सुधा स्मृति सम्मान समारोह

सुधा  स्मृति सम्मान समारोह

शबदोतसव संस्था द्वारा कानपुर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ गीतकार सुरेन्द्र गुप्त 'सीकर' को सुधा स्मृति सम्मान से सम्मानित किता गया। 

'शब्दोत्सव' द्वारा समालोचक डॉ. लक्ष्मी कान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में अस्सी फिट रोड स्थित होटल में द्वितीय सुधा स्मृति सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
श्याम सुन्दर निगम, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, प्रो. डॉ. दया दीक्षित का स्वागत किया गया। सरस्वती वन्दना सुरेश गुप्त राजहंस ने की यहशेष सुधा गुप्ता को समर्पित सम्मान सुकुमार गीतों के राजकुमार गजलों में खुशबू की लकीरे उकेरते, सुरेन्द्र गुप्त सीकर को, सुधा गुप्ता की बेटियों डॉ. शुभम शिवा, अन्विता अदिति ने सम्मानित किया। शब्दोत्सव के सुधा स्मृति सम्मान से सम्मानित सुरेन्द्र गुप्त सीकर सम्मान ग्रहण करते हुए भावुक हो गए। श्री सीकर ने संक्षिप्त वक्तव्य के साथ अपने गीत भी सुनाए। डॉ. भावना तिवारी, हरीलाल मिलन एवं शीतल बाजपेयी ने अपने गीतो के माध्यम से सुधा गुप्ता को स्मरण किया। डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय के अध्यक्षीय उद्बोधन से वातावरण गम्भीर हो गया। श्याम सुन्दर निगम ने सुधा जी की स्मृतियों को नमन किया। डॉ. दया दीक्षित ने सुधा जी को भावुक शाब्दिक स्मृति में बार बार व्यथित कर देने वाले उद्गार व्यक्त किये। संयोजक सतीश गुप्ता ने भी सुधा जी को याद किया। भावुक स्मृतियों में समारोह का संचालन कवि अक्षत व्योम ने किया।
 
******************

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

टीम इरा वेब पत्रिका

ईमेल : irawebmag24@gmail.com

निवास : कानपुर (उत्तरप्रदेश)