Ira Web Patrika
इरा मासिक वेब पत्रिका पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। फ़रवरी 2025 के प्रेम विशेषांक पर आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।

प्रदीप कुमार दाश 'दीपक' के हाइकु

प्रदीप कुमार दाश 'दीपक' के हाइकु

 
बीनो न व्यर्थ 
कंकड़ व पत्थर 
हीरा भीतर।

अमर-बेल
मरती नहीं कभी 
मरते पेड़।



पेड़ मौन है
लौटा न एक पंछी 
उसे गम है।



पंछी के गीत
प्रेम बिना जगत
कलश रिक्त।



भागम-भाग 
बीत जाएगा फिर
नवीन साल।



तूफान बड़ा 
डट के लड़ रहा
दीया छोटा सा।



जीवन धुन 
पकड़ते रहना 
पारे की बूंद।



कुसुम खिला 
महका महकाया 
मिट्टी में मिला।



बीनो न व्यर्थ 
कंकड़ व पत्थर 
हीरा भीतर।



प्रेम सर्वस्व 
मापना चाहे खग
संपूर्ण नभ।



बहती नदी
सागर से जा मिली
साथ हो गई। 



एक पड़ाव
स्मृति के झरोखे में
बुद्ध हैं साथ।



बहती नदी 
पकड़ ली गति को
यही ज़िंदगी।



जन्म व मृत्यु 
जानना एक यात्रा  
करो तो शुरु!



मरे माँ-बाप
फूल चढ़ाते अब
छिपे क्या घाव!



नारी तू लड़
चाहे मुक्ति अगर
खुद को गढ़।



लगा मुखौटा 
गिरगिट से ज़्यादा  
यार बदला।



छोड़ दो आशा
मिलेगी नहीं फिर
कभी निराशा।



देह बेच दी
वो वेश्या कहलाई 
तुमने आत्मा।



फ़क़ीर  हुए 
अब फिकर कहाँ 
हम निराले।



दबी डायरी 
सूखे फूल बताते
महक तेरी।

******************

1 Total Review

कुंदन पाटिल

10 January 2025

दर्द गहरा अपनों का तोहफा नासूर जख्म। कर्म प्रभाव अप-मान, चरित्र पहचान। भक्ति संवाद युवा शक्ति संग्रह पथ महान। कुंदन पाटिल देवास

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

प्रदीप कुमार दाश "दीपक"

ईमेल : pkdash399@gmail.com

निवास : सारंगढ़ (छत्तीसगढ़)

जन्मतिथि- 10 अगस्त, 1979
शिक्षा- एम.ए. द्वय [ हिन्दी साहित्य व राजनीति शास्त्र ] , बी.एड., CG SLET उत्तीर्ण ।
सम्प्रति- हिन्दी व्याख्याता, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़ , जिला– सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) PIN - 496445
प्रकाशित कृतियाँ-
● मइनसे के पीरा - 2000 छत्तीसगढ़ी का प्रथम हाइकु संग्रह ● हाइकु चतुष्क - 2000 [ हिन्दी, उड़िया, छत्तीसगढ़ी व संबलपुरी हाइकु संग्रह ] ● संवेदनाओं के पदचिह्न - 2002 [ काव्य संग्रह] ● रूढ़ियों का आकाश - 2003 [ हिन्दी का प्रथम सेन्रियू संग्रह ] ● प्रकृति की गोद में - 2017 [ हाइकु संग्रह ] ● काशतण्डीर हस - 2019 [ उडिया हाइकु संग्रह ] ● अंतर्मन की हूक - 2019 [ सेदोका संग्रह ] ● गुनगुनी सी धूप - 2020 [ ताँका संग्रह ] ● भावों की कतरन - 2021 [ विश्व का प्रथम कतौता संग्रह ] ● दीप और पतंग – 2021 [ हाइकु संग्रह ] ● महकते जज़्बात- 2024 [ हाइकु संग्रह ] ● माटी के दीप - 2024 [ चोका संग्रह ]
अनूदित कृति :
● वंदे मातरम् - 2018 [ उपन्यास ] ● परछाइयाँ - 2018 [ हाइकु संग्रह ]
सम्पादित कृतियाँ-
● प्राची - 2001 [ म.वि.वार्षिक पत्रिका ] ● जागृति - 2002 [ विद्यालयीन पत्रिका ] ● कबीर एक दृष्टि - 2003 [ समालोचना ] ● हाइकु वाटिका - 2004 [ साझा हाइकु संग्रह ] ● हाइकु सप्तक - 2006 [ हाइकु ग्रंथ ] ● हाइकु मञ्जूषा - 2006 [ हाइकु त्रैमासिक के कुल 07 अंक ] ● झाँकता चाँद - 2017 [ साझा हाइकु संग्रह ] ● ताँका की महक - 2017 [ ताँका संकलन ] ● कस्तूरी की तलाश - 2017 [ विश्व का प्रथम रेंगा संग्रह ] ● हाइकु मञ्जूषा - 2018 [ साप्ताहिक 01 - 50 अंक संचयन ] ● छत्तीसगढ़ की हाइकु साधना - 2018 [ साझा हाइकु संग्रह ] ● चारु चिन्मय चोका - 2018 [ साझा चोका संग्रह ] ● सेदोका की सुगंध - 2020 [ साझा सेदोका संग्रह ] ● रायगढ़ की हाइकु साधना - 2021 [साझा हाइकु संकलन] ● हाइकु साधना ओड़िशा - 2021 [ओड़िया एवं कोशली का प्रथम हाइकु संकलन] ● कल्लोलिनी – 2021 [ओड़िया सेदोका संकलन] ● कतौता की कलियाँ - 2022 [कतौता संकलन] ● हाइकु मञ्जूषा 2022 से नियमित [ समसामयिक त्रैमासिक हाइकु पत्रिका ]
शोधकार्य-
● प्रदीप जी की हाइकु कृति “प्रकृति की गोद में” हाइकु संग्रह का अनुशीलन - 2024 [ एम.ए. लघु शोध प्रबंध]
सम्मान- कोविद, दीनबंधु, राष्ट्रभाषा रत्न, राष्ट्रभाषा आचार्य, शास्त्री, लोक कवि कबीर पुरस्कार, राष्ट्रीय युवा साहित्यकार सम्मान, मैन ऑफ द इयर, राष्ट्रभाषा प्रचारक, सरस्वती प्रतिभा सम्मान, रवीन्द्रनाथ टैगोर लेखक पुरस्कार, अंबेडकर फैलोशिप सम्मान, धन्नाजी नाना चौधरी पुरस्कार, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, हाइकु मञ्जूषा रत्न सम्मान, साहित्य रत्न सम्मान, काव्यश्री सम्मान, हाइकु द्रोण सम्मान, साहित्य मार्तण्ड सम्मान, श्रेष्ठ संपादक रत्न सम्मान, हिन्दी सेवी सम्मान, साहित्य के दमकते दीप साहित्यकार सम्मान, साहित्य अभ्युदय सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, बाबु बालमुकुंद गुप्त साहित्य सेवा सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साहित्य रत्न सम्मान, निर्मला स्मृति अनुवाद साहित्य सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, मात्सुओ बासो शब्द शिल्पी सम्मान, श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान, राष्ट्रभाषा आचार्य परीक्षा भारत में प्रथम स्थान हेतु स्वर्ण पदक प्राप्त, गुजरात विश्वविद्यालय से रजत स्मृतिचिह्न प्राप्त, विश्व के प्रथम रेंगा संग्रह के संपादन हेतु इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड़्स द्वारा वर्ष 2017 में "फर्स्ट इण्डो जापान पोयट्री वेन्चर" अवार्ड, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा शताब्दी सम्मान, प्रो. सत्यभूषण वर्मा स्मृति सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, काव्य के क्षितिज सम्मान, हाइकु सौरभ सम्मान, हाइकु गौरव सम्मान, निराला स्मृति सम्मान, माधो सिंह स्मृति सम्मान तथा भारत के कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित ।
स्थायी संपर्क-  साहित्य प्रसार केन्द्र साँकरा, जिला – सारंगढ़-बिलाईगढ़ ( छत्तीसगढ़ ) PIN - 496554
चलभाष- 7828104111
ब्लाग- www.haikumanjusha.blogspot.in