Ira Web Patrika
नवम्बर-दिसम्बर 2025 संयुक्तांक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

डॉ० निधि सिन्हा 'निदा' के माहिए

डॉ० निधि सिन्हा 'निदा' के माहिए

गर सच्चा यार मिले,
रब की रहमत का,
समझो दरबार खुले। 

सच्चा रिश्ता जग में,
सिर्फ दोस्ती का,
बाकी झूठी रस्में। 


गर सच्चा यार मिले,
रब की रहमत का,
समझो दरबार खुले। 


रूठे ते मन जावे,
दुनियादारी कब,
यारां बिच आ पावे। 


यारी अनमोल रतन,
यार रखो ऐसा,
जैसे दो तन एक मन। 


उस नू ही यार कहो,
अश्क़ न आंवण दे,
यारा दी अंख विच जो। 


रब मेरी भी सुनता,
कोई मुझको भी,
यारा रब सा मिलता। 


यारी की खुशबू से,
महके जग सारा,
जब बैर मिटे मन से। 


बचपन की यादों का,
पढ़ डालूं पन्ना,
जब यार मिले अपना। 


जी लागे ना मेरा,
साजन की यादें
दिन रात करें फेरा। 
 
 
बिरहन की पीर बुरी,
बरखा की लड़ियां
लागें बरछी कोरी। 
 
******************

2 Total Review
S

Saurabh Niranjan

12 July 2025

वाह वाह वाह इतनी शानदार रचना आप ही लिख सकतीं हैं निधि जी। वाह,शानदार

S

Somprabh Srivastava

12 July 2025

बहुत ही शानदार रचना 👌👌👌👍😊🌹

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

निधि सिन्हा 'निदा'

ईमेल : nidhi.kalpi@gmail.com

निवास : जालौन (उत्तर प्रदेश)

नाम- डॉ० निधि सिन्हा निदा 
जन्मतिथि- 04 मार्च,1978
जन्मस्थान- झाँसी (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा- परास्नातक
संप्रति- अध्यापन (गणित) बेसिक शिक्षा परिषद उ.प्र. के अंतर्गत।
प्रकाशन- ग़ज़ल संग्रह (आईना)
विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित गीत, ग़ज़ल व कवितायें। 
वेब पत्रिकाओं (सुखनवरी व साहित्य रागिनी) में प्रकाशित ग़ज़लें। 
साझा कविता व ग़ज़ल संग्रह गूंज , इश्कां(दिल्ली) व शिराजा (श्री नगर) में प्रकाशित कवितायें व ग़ज़लें। 
अन्य अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं (समाज कल्याण, प्रेरणा अंशू, दिशा शोध, शब्द सरिता आदि….) में प्रकाशित रचनायें। 
प्रसारण- dd up वन्स मोर सीजन 3
सम्मान/पुरस्कार- १-विक्रमशील हिन्दी विद्या पीठ, भागलपुर बिहार द्वारा विद्या वाचस्पति, एवं विद्या सागर (मानद) उपाधि से सम्मानित।
 
2-साहित्य गौरव सम्मान, 
3- साहित्य शिरोमणि सम्मान, 
4-भारतीय भाषा रत्न सम्मान, 
(भारतीय साहित्य संस्था, सिरूगुप्पा द्वारा )
5-सहित्यरत्न सम्मान साहित्य सरोवर अखिल भारतीय पत्रिका द्वरा ।
6- उत्कृष्ठ साहित्य सेवा पर 
गढी नाडू संघ द्वारा सम्मान।
7- श्रेष्ठ साहित्य सृजन पर जीवन जागृति कला संघ द्वरा सम्मान।
8 - सरस्वती काव्य मंच मोठ उ.प्र.  द्वारा साहित्य भूषण सम्मान।
 
सम्पर्क- रूप निकेतन, मिर्ज़ा मंडी कालपी, जिला जालौन, up 285204
ईमेल-
मोबाइल- 8707610621