Ira Web Patrika
नवम्बर-दिसम्बर 2025 संयुक्तांक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

डॉ० पुरुषोत्तम श्रीवास्तव 'पुरु' के हाइकु

डॉ० पुरुषोत्तम श्रीवास्तव 'पुरु' के हाइकु

 
नभ विस्तार 
मन की गहराई 
न जाने कोई।

मन गुल्लक
स्मृतियाँ रेज़गारी
अमूल्य निधि।
 
 
मैं और तुम
रिक्तता से जुड़े हैं
गगन तले।
 
 
तुम्हारे बाद
फिर खाली ही रहे
दिल के पन्ने।
 
 
उम्र के फूल
जीवन की शाख से
झरते जाते।
 
 
अजिर तप्त 
विरहाग्नि के ज्वार
जी अभिशप्त 
 
 
शुद्ध चित्त की
करे कायापलट 
निष्ठुर जग।
 
 
बने जीवाश्म 
भाव, हृदय तल
तुम जो गये।
 
 
नभ विस्तार 
मन की गहराई 
न जाने कोई।
 
 
काल लिखता
चट्टानों की छाती पे
अपनी गाथा।
 
 
घटे न बढ़े
पंच तत्व की मात्रा
रूप बदले।
 
 
सूक्ष्म दर्शन 
अनावरण करे
सृष्टि के मर्म।
 
बाँध के रखें
भाँति भाँति के बल
अणु से अणु।
 
********

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

पुरुषोत्तम श्रीवास्तव 'पुरु'

ईमेल :

निवास : जयपुर(राजस्थान)

नाम- डाॅ. पुरुषोत्तम श्रीवास्तव 'पुरु'
शिक्षा- M.Tech
सम्प्रति- पूर्व उपमहानिदेशक GSI
प्रकाशित पुस्तकें-
(एकल)- 1. चलें नित्य की 2. अनुभूति के पल (PM म्यूजियम व पुस्तकालय और राष्ट्रीय पुस्तकालयों में संग्रहित )
3. कही अनकही (प्रेस में)।
(सांझा )- 1. राम हाइकु पीयूष 2. भारत काव्य पीयूष. 3. वैश्विक लघुकथा पीयूष (ह्यूस्टन,से। 4. वागीश वैश्विक लघुकथाएँ ( यू.ए.ई. से) 5. प्रेम सरोवर काव्य संग्रह।
अन्य प्रमुख प्रकाशित रचनाएं :
लगभग 70 हाइकु, हिन्दी हाइक पत्रिका (आस्ट्रेलिया) 50 विज्ञान पर हाइकु , वैज्ञानिक परिचर्चा (उत्तराखंड ) और साहित्य मंथन ( तंज़ानिया) में हाइकु और लघुकथा।
शोध प्रत्र-
1. पंचम, षष्ठम और सप्तम अंतरराष्ट्रीय रामायण
अधिवेशनों में।
2, तुलसी मानस भारती प्रत्रिका में‌ वैदिक शोध पत्र
संपादन/ सह संपादन-
1. जी.एस.आई की भूगौरव प्रत्रिकाएं।
2. विशेष प्रकाशन सं 62 का सह संपादन और
सो से अधिक शोधपत्रों व प्रतिवेदनों का प्रकमण।
सम्मान-
1.. D. Litt. (h.c.)
2. विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2023,
3. राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024-25
4. अवध साहित्य अकादमी द्वारा सम्मान -2024
5. मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2022,
2023 और 2024. (अभाकाम)
6. जयपुर साहित्य संगीति राष्ट्रीय सम्मान - 2025
7. हिन्दी भाषा भगीरथ सम्मान
सम्पर्क-
111/191 मध्यम मार्ग मानसरोवर, जयपुर (राजस्थान)
मोबाइल- 8094777793