Ira Web Patrika
इरा मासिक वेब पत्रिका पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। फ़रवरी 2025 के प्रेम विशेषांक पर आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।

डॉ० कल्पना दुबे के हाइकु

डॉ० कल्पना दुबे के हाइकु

 
समुद्र तट
लोट-पोट खेलती
लोल लहर।

ललाती साँझ
धरती गगन का
प्रेम मिलन।



सितारा जड़ा
दुपट्टा चमकीला
निशा ने ओढ़ा।



रात सुहानी
नींद की पलकों में
ख्वाब निराले।



तारों का मेला
रौशन हुई रात
हँसता चाँद।



चाँदी के फूल
चाँद के झिगोले में 
टाँकती रात।



सर्द हवाएँ 
बर्फ की चादर में
लिपटी रात।



टपकी ओस
बिरहन-सी रोई
अकेली रात।



खुली अलकें
छिप सा गया चाँद 
अँधेरी रात।



सिले से होंठ
अन्तर समा लेती
गहरी रात।



चाँदनी रात
उत्ताल तरंगों का 
प्रेम मिलन।
 
 
उजली रात
सागर लहरों में
खेलता चाँद।



समुद्र तट
लोट-पोट खेलती
लोल लहर।



उजड़ी बस्ती 
पसरता सन्नाटा 
जलती आग।



सूखने लगी
जूही बेला चमेली 
जमते शस्त्र।



बारुदी गंध
पैशाची अट्टहास 
खोता अमन।

******************

2 Total Review
D

Dr Greta Agarwal

13 December 2024

अति सुन्दर,सटीक , भावपूर्ण एवं अर्थगाम्भीर्य युक्त हाइकु दृश्य बिम्ब साकार करते दृष्टान्त

डाॅ.भारती सिंह

10 December 2024

बहुत सटीक , ललित दृष्टांत, भाव और अर्थ से समृद्ध प्राकृतिक चित्रण । आपका लेखन में कुशलता है । आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

कल्पना दुबे

ईमेल : kalpnadubey574@gmail.com

निवास : गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

नाम- डॉ. कल्पना दुबे
जन्मतिथि- 15 जुलाई, 1965
जन्मस्थान- वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
लेखन विधा- कविता, कहानी, उपन्यास, हाइकु, हाइगा, हाइबुन।
शिक्षा- एम. ए., पीएच. डी.
सम्प्रति- प्रोफेसर, हिन्दी विभाग एम. एम. एच. का. गाजियाबाद।
प्रकाशन- कविता पर पुस्तक प्रकाशित, 'जीवन राग' शीर्षक से हाइकु संग्रह शीघ्र प्रकाशित।
सम्मान/पुरस्कार- साहित्य रत्न और सरस्वती सम्मान से सम्मानित।
सम्पर्क- 402, नीलकंठ रेजीडेंसी, वेस्ट माडल टाउन, निकट सम्राट होटल, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल- 9899265309