Ira Web Patrika
नवम्बर-दिसम्बर 2025 संयुक्तांक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

डॉ० मधु प्रधान के दोहे

डॉ० मधु प्रधान के दोहे

अक्षत, कुंकुम थाल ले, द्वारे वन्दनवार।
स्वागत है नववर्ष का, ले फूलों का हार।।

आओ हे नववर्ष सब, हेर रहे हैं बाट।
बिखरें खुशियाँ द्वार के, खोलो बन्द कपाट।।



उम्मीदों की रोशनी, खुशहाली की धूप।
घर ऑंगन मृदुभाव की, फैले छटा अनूप।।



नया साल लाये प्रभू, रंग,अबीर, गुलाल।
हरे-भरे हों खेत सब, भरे-भरे हों ताल।।



अक्षत, कुंकुम थाल ले, द्वारे वन्दनवार।
स्वागत है नववर्ष का, ले फूलों का हार।।



भूली उषा नागरी, तारों भरा दुकूल।
पूरव में उगने लगा, स्वर्ण सिंदूरी फूल।। 



लाया मौसम डाकिया, फूलों का उपहार।
खत लाया खुशबू भरे, झोला भर-भर प्यार।।
 
 
 
फिर मुँडेर पर आ गई, गौरैया सी धूप।
चहक उठा घर द्वार सब, खिला सुनहरा रूप।।
 
 
 
किरणों से घर भर दिया, अरु मन में उत्साह।
हम तो बस नादान हैं, तुमको है परवाह।।
 
 
 
नया साल दे कर गया, मीठी सी सौगात।
एक पुरानी डायरी, फिर से आयी हाथ।।
 
 
 
भूख,गरीबी खत्म हो, फैले सुख समृद्धि।
सरल-सहज अभिव्यक्ति हो, अपनेपन में वृद्धि।।
 
******************

2 Total Review

वसंत जमशेदपुरीसुंदर कविताएँ

13 February 2025

सुदर दोहे

प्रियंका गुप्ता

31 January 2025

बहुत अच्छे दोहे हैं, बहुत बधाई

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

मधु प्रधान

ईमेल :

निवास : कानपुर (उत्तर प्रदेश)

नाम- डॉ० मधु प्रधान
जन्मतिथि- 20मार्च, 1948
जन्मस्थान- पुखरायां जि. कानपुर
शिक्षा- एम.ए(हिन्दी)बी.एड,एम.बी.ई.एच.
प्रकाशन- नमन तुम्हें मेरे भारत₹(राष्ट्र गीत सँग्रह),मुखर अब मौन है(गीत,नवगीत सँग्रह),आपात काल में सृजन फुलवारी(छंद मुक्त कवितायें)आजादी है सब को प्यारी (बाल गीत संग्रह )  आओ सीखें क ख ग ,बाल कथाएँ ।गीत विहग उतरे(गीत,नवगीत संग्रह )माटी की गन्ध(छन्द मुक्त कवितायें )
गीत,गजल कहानी ,बाल गीत विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित
सम्मान-
* सर्जना सम्मान-उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा
* प्राज्ञ शेखर सम्मान--हिन्दी प्रचारिणी समिति
* अंतरराष्ट्रीय तथागत सिद्धार्थ सृजन सम्मान
* राष्ट्रकवि उपाधि--दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति
* बाल साहित्यकार सम्मान ---बालकल्याण संस्थान कानपुर
* बाल साहित्य सृजन सम्मान--डॉ. मधुकर मिश्र बाल कल्याण संघ
* साहित्य समीक्षा सम्मान--हिंदुस्तानी भाषा एकेडमी
* स्वयं सिद्धा शिखर सम्मान  /बीसवीं शताब्दी रत्न।
हिन्दी गौरव सम्मान--विश्ववाणी हिन्दी संस्थान अभियान जबलपुर
तथा अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मान
सम्पर्क- 149-d ख्योरा नवाबगंज कानपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल- 9236017666,9562984895(w)