Ira Web Patrika
फरवरी 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। यह अंक श्रद्धेय गोविन्द गुलशन की स्मृतिओं को समर्पित है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

अशोक आनन की क्षणिकाएँ

अशोक आनन की क्षणिकाएँ

जब तक-
बिकता रहेगा 
आदमी,
रौनक बनी रहेगी-
बाज़ार में!

उसके जीते जी 
किसी को 
याद नहीं आई 
माॅं,
मरने पर -
रोज़ याद आती है 
माॅं!
 
 
जब तक-
बिकता रहेगा 
आदमी,
रौनक बनी रहेगी-
बाज़ार में!
 
 
कौए बोले-
लगता है-
श्राद्ध के 
दिन आ गये,
तब ही तो-
हम
आदमी को भा गये!
 
 
पहले-
कटाइए,
फ़िर-
लगाइए,
फोटो खिंचवाइए,
एक पेड़-
माँ के नाम 
पर्व मनाइए!
 
 
वे पहले 
माँ-बाप को 
वृद्धाश्रम छोड़कर आयेंगे,
तत्पश्चात-
वृद्धाश्रम जाकर
वृद्धों की सेवा कर
सेवा पखवाड़ा मनायेंगे।
 
************
 

1 Total Review
A

Ashok Anan

09 October 2025

सभी विधाओं की रचनाओं को अपने में समेटे देश - विदेश के बहुपठित , श्रेष्ठतम रचनाकारों की उत्कृष्ट रचनाओं का अनुपम गुलदस्ता ! संपादक आदरणीय अलका मिश्रा , शैलेश वीर जी एवं सभी संपादन सहयोगियों को हार्दिक बधाई । मेरी क्षणिकाओं के प्रकाशन के लिए.... हृदय से बहुत - बहुत हार्दिक आभार !

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

अशोक आनन 

ईमेल : ashokananmaksi@gmail.com

निवास : शाजापुर (मध्य प्रदेश)

जन्म तिथि- 28 अप्रैल 1955 तराना जिला : शाजापुर ( म.प्र.)
शिक्षा- एम.ए. , एल.एल.बी.
सम्प्रति- शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति पश्चात् स्वतंत्र लेखन ।
प्रकाशन- * 1973 से अब तक देश - विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सतत् प्रकाशन ।
              * सभी विधाओं के 300 से भी अधिक समवेत संकलनों में अनेक रचनाओं का प्रकाशन।
              * कई रचनाओं का गुजराती , मराठी , पंजाबी , मलयालम , अंग्रेजी आदि भाषाओं में अनुवाद ।
संकलन- अब तक 'थोड़ी घणी'(मालवी हाइकु), 'बंजारा बद्दल' (मालवी गीत), 'किलकारी' (बालगीत), 'चिड़ियाघर' (सचित्र बालगीत) समेत चार संकलन प्रकाशित।
अन्य- * क्षणिका, हाइकु, गीत, नवगीत, लघुकथा, गीतिका, हास्य-व्यंग्य आदि की पाण्डुलिपियां प्रकाशनाधीन ।
             * देश के विश्वविद्यालयों के कई शोध ग्रंथों उल्लेख ।
प्रसारण- 1977 से आकाशवाणी और दूरदर्शन से कई रचनाओं का प्रसारण ।
संपादन- ' आयास ' अनियतकालीन पत्रिका ।
सम्मान- देश - विदेश की अनेक साहित्यिक , सामाजिक , सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित , पुरस्कृत , अलंकृत ।
सम्पर्क- 11/82/, जूना बाज़ार , मक्सी 
             जिला : शाजापुर ( म.प्र.)
             पिनकोड : 465106
मोबाइल- 9977744232