Ira Web Patrika
फरवरी 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। यह अंक श्रद्धेय गोविन्द गुलशन की स्मृतिओं को समर्पित है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

आशा खत्री 'लता' की क्षणिकाएँ

आशा खत्री 'लता' की क्षणिकाएँ

गली-गली
मोहल्ले-मोहल्ले
अंतरराष्ट्रीय सम्मान
बँटते हैं,
स्वयंभू साहित्यकार
हर जगह
आ डटते हैं!

 

औरों की आस्था को
वे
कहते रहे दिखावा,
स्वयं नित जाते हैं
मन्दिर
लेकर चढ़ावा!

 

गली-गली
मोहल्ले-मोहल्ले
अंतरराष्ट्रीय सम्मान
बँटते हैं,
स्वयंभू साहित्यकार
हर जगह
आ डटते हैं!


सच दस तो झूठ
नब्बे प्रतिशत बोलते हैं,
एक सम्मान के लिए
लोग कितना
अपमान झेलते हैं!


बहुत आवश्यक है
लड़ना
अड़ना
वक़्त पड़े तो भिड़ना,
ग़लती हो तो
शर्म से धरती में गड़ना!


ये 'आ' की मात्रा भी
कैसा पराक्रम दिखाती है,
पहले बहू 'डरती' थी
अब 'डराती' है!


वे ऐसे दिखाती हैं
जैसे हर शख़्स
उन पर मरता है,
परन्तु पति का
किसी महिला से
दो बात करना भी
उन्हें अखरता है!

************

1 Total Review

वसंत जमशेदपुरी

07 October 2025

खरी-खरी क्षणिकाएँ

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

आशा खत्री 'लता'

ईमेल :

निवास : रोहतक (हरियाणा)

नाम- आशा खत्री 'लता'
जन्मतिथि- 26 नवम्बर 1963 को गाँव खरावड़, जिला रोहतक
जन्मस्थान- हरियाणा के एक गाँव में
संप्रति- वरिष्ठ प्रबन्धक (सेवानिवृत्त)
प्रकाशन- प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सतत लघुकथाएँ, कहानियां, कविताएं, व्यंग्य एवम् सामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित होते रहते हैं।
अनेक सामूहिक संकलनों में रचनाएँ प्रकाशन के अतिरिक्त अब तक निम्नलिखित 18 पुस्तकें प्रकाशित:

कहानी संग्रह: दर्द के दस्तावेज़, आखिरी रास्ता
लघुकथा संग्रह: बेटी है ना!, काली चिड़िया, नीलकंठ
दोहा संग्रह: लहरों का आलाप, रक्तदान-दोहावली, चिंतन खड़ा उदास
उपन्यास: उदय - स्वप्न से सत्य तक (2020)
लघुकविता संग्रह: औरत जिससे प्यार करती है (2021) तुम और मैं (2024), राम (2024), ईश्वर के प्रतिनिधि (2025)
गीत संग्रह: गीत-कलश (2023)
बालकविता संग्रह: एक पिटारी जादू की (2022)
जीवनी: शहीद कैप्टन दीपक शर्मा (2023)
हरियाणवी साहित्य: हरियाणवी कड़के, मुहावरे, कहावतें(2024)
कुंडलियाँ संग्रह- कब आयेगी भोर (2025)
सम्पादन: रक्तदान एवं नारी विमर्श पर दो दोहा संकलनों का सम्पादन
बैंक पत्रिका 'हरितिमा' का 15 वर्ष तक सम्पादन।
सम्मान/पुरस्कार-

* लघुकथा संग्रह 'काली चिड़िया' को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2019 के लिए कहानी विधा में सर्वश्रेष्ठ कृति पुरस्कार ।  
* हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2021 के लिए विशेष हिंदी सेवी सम्मान (रुपये एक लाख) ।
अन्य अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
 
पता- आशा खत्री 'लता'
2527, सेक्टर 1, रोहतक
मोबाइल- 8295951677