Ira Web Patrika
नवम्बर-दिसम्बर 2025 संयुक्तांक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

विद्युत प्रभा चतुर्वेदी 'मंजू' के दोहे

विद्युत प्रभा चतुर्वेदी 'मंजू' के दोहे

चिंता  बुरी  बलाय  है, रहिए  इससे   दूर।
प्रभु चिंतन उर धारिए, शांति मिले भरपूर।।

मूल्यवान होकर सदा, जीने  का है  अर्थ।
वरना पशु भी जी रहे, ऐसा जीवन व्यर्थ।।

 

चिंता  बुरी  बलाय  है, रहिए  इससे   दूर।
प्रभु चिंतन उर धारिए, शांति मिले भरपूर।।


प्रेम बेलरी  बोइए, द्वेष  न  कीजे  कोय।
स्नेह नीर से सींचिए, मन आनंदित होय।।

 

रिश्तों को मत तोलिए, सदा राखिए मान।
रिश्तों से संसार है, जाने  सकल जहान।।

 

अलग अलग परिवेश है, सबकी अपनी रीत।
फिर भी इस संसार में,  बन जाते सब मीत।।

 

कंचन  पारसमणि  सदृश,  देत  बुजुर्ग  बनाय।
इनका शुभ आशीष ही, जग में सफल कराय।।


कंचन  पारसमणि  सदृश, देत  बुजुर्ग   बनाय।
इनका शुभ आशीष ही, जग में सफल कराय।।


अपने ही  वह  सम्पदा, जो  रहते  हैं संग।
अपनों का सानिध्य ही, मन में भरे उमंग।।

 

किया जगत से प्रेम था, चला न कोई  साथ।
प्रभु शाश्वत हैं आप ही, आन पकड़िए हाथ।।


अंतर्मन   की    शुद्धता,  देना   कृपा   निधान।
जग हित में कुछ कर सकूँ, हो सबका कल्यान।।

******************

 

 

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

विद्युत प्रभा चतुर्वेदी 'मंजू' 

ईमेल :

निवास : देहरादून (उत्तराखण्ड)

जन्म स्थान- कानपुर
जन्म तिथि- 17 जून, 1956 
शिक्षा- स्नातक (कला)
मानद उपाधि- विद्यावाचस्पति विद्यासागर 
संप्रति- 1:सेवा निवृत्त कार्यालय अधीक्षक  उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड देहरादून उत्तराखण्ड।
2: हरिशरणम् होमस्टे देहरादून की संचालिका।
प्रकाशन- किशोरावस्था से ही लिखने पढने और साहित्यिक गतिविधियों  का शौक -साहित्यिक धार्मिक पारिवारिक माहौल, यदा कदा कई  पत्र पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। 
2016 से नियमित कविता लेखन। ।पांडुलिपि 2017 में तैयार  किन्तु विशेष परिस्थितियों के कारण *अंतर्मन के स्वर* काव्य
 संग्रह 2021 में प्रकाशित। ।
*समर्पण के स्वर* 2022  प्रकाशित। जिसका विमोचन 26 अगस्त 2022 को अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन मुम्बई में हुआ।
*वंदना के स्वर* प्रकाशित। जिसका विमोचन दिनांक 26 नवम्बर 2023 को शुक्लाखेडा़ उन्नाव में शतचंडी यज्ञ तथा अंतर्राष्ट्रीय  कवि सम्मेलन में हुआ। 
एक पुस्तक *मंजुल सहस्त्र दोहावली  प्रकाशन की प्रक्रिया में है।*
दो साझा संग्रह *हृदयांगन गीत माला एवं उम्मीद की किरण*दीवार कहानी संग्रह,अपने राम पुकारें,महामना काव्य संग्रह* 
विशेष
1: हृदयांगन सामाजिक एवं  साहित्यिक संस्था  मुम्बई ।( रजि0) की राष्ट्रीय अध्यक्ष 
2: संयोजिका हृदयांगन‌ विथिका 
3: संयोजिका हृदयांगन‌ साहित्यिक लोक
4: राष्ट्रीय प्रवक्ता कवि के साथ काफी मंच एवं डा० सत्या होप टाक समूह, वाराणसी 
सम्मान- 1:उत्तराखंड पावर कारपोरेशन से श्रेष्ठ सेवा सम्मान 2016
2:हृदयांगन संस्था द्वारा हृदयांगन रत्नसागर सम्मान 2020
3:माँ सरस्वती सम्मान 2021
4:माँ भारती सम्मान 2022
5:भारत गौरव सम्मान 
6:कुछ बात कुछ जज़्बात कवि मंच गोरखपुर से राष्ट्र प्रहरी सम्मान 2021
7:अन्य सम्मान:
साहित्य सुधा सम्मान,
उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान अनुराधा प्रकाशन
बाल नारी युवा मंच द्वारा नारी गौरव सम्मान
बुलंदी जज्बाते कलम मंच से
काव्य श्री, साहित्य श्री, हिन्दी गौरव सम्मान।
नव कुम्भ वाणी रत्न सम्मान
बेस्टी एजूकेशन अध्यक्षता एवं सम्मान पत्र।
 माखनलाल चतुर्वेदी सम्मान , अभिज्ञान शाकुन्तलम् सम्मान,अग्रिमा सम्मान, राष्ट्र भाषा गौरव सम्मान, ज्ञान ज्योति सम्मान, हृदयांगन एकल काव्य पाठ काव्यांजलि सम्मान।।
सम्पर्क- हरिशरणम
34/1 किशनपुर कैनाल रोड, देहरादून 248009 उत्तराखंड