Ira Web Patrika
नवम्बर-दिसम्बर 2025 संयुक्तांक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा के हाइकु

डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा के हाइकु

बादल छाए
देख-देख दादुर
खूब टर्राए।

पंक में जन्मे
बन नहीं पाते हैं
पंकज सभी।


बादल छाए
देख-देख दादुर
खूब टर्राए।


चला न पता
वृक्ष पर छा गयी
अमरलता।


उषा मगन
ले मोतियों के हार
करे शृंगार।


दिया उसने
बाहों में भरकर
सारा आकाश।


दूर रहते
पशु पहचानते
विषाक्त पत्ते।


नहीं खेवैया
बहती जाती नैया
धारा के संग।


रहे अछूता
विकट विकारों से
भाव-भवन।


अंक में चाँद
उतरा न अब भी
रात का नशा।

******************

1 Total Review
V

Vidyottma mishra

21 July 2025

अति सुंदर हाइकु,बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

ज्योत्सना शर्मा

ईमेल : sharmajyotsna766@gmail.com

निवास : वलसाठ(गुजरात)

नाम- डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा
शिक्षा- एम.ए.(संस्कृत), पी-एच 0 डी0- रुहेलखण्ड विश्व विद्यालय बरेली (उ.प्र.)
सम्प्रति- अध्ययन ,अध्यापन , स्वतन्त्र लेखन
प्रकाशन- ‘ओस नहाई भोर’ (हाइकु-संग्रह) , ‘महकी कस्तूरी’ (दोहा संग्रह ) तथा ‘तुमसे उजियारा है’ (माहिया संग्रह) प्रकाशित।
अन्य संकलनों में- ‘यादों के पाखी’(हाइकु-संग्रह ), ‘अलसाई चाँदनी’ (सेदोका –संग्रह ) एवं ‘उजास साथ रखना’ (चोका-संग्रह) , हिन्दी  हाइकु  प्रकृति-काव्यकोश, ,डॉ सुधा गुप्ता के हाइकु में प्रकृति ( अनुशीलनग्रन्थ), हाइकु-काव्यशिल्प एवं अनुभूति ,आधी आबादी का आकाश (हाइकु संग्रह) कविता अनवरत -3 तथा समकालीन दोहा कोश ,गुलशने ग़ज़ल ,पगध्वनि ,  हाइकु व्योम , अनुभूति के इन्द्रधनुष, पीर भरा दरिया , कुण्डलिया संचयन तथा कविता अभिराम , मेरी पसंद , गीले आखर (चोका-संग्रह) , स्वप्न-शृँखला (हाइकु-संग्रह), झरा प्यार-निर्झर (ताँका-संग्रह), 101 महिला गज़लकार , हाइकु कोश, गुर्जरी पल्लव , आदि संपादित ग्रंथों में अन्य रचनाकारों के साथ रचनाएँ, लेख प्रकाशित | ‘सतीशराज पुष्करणा जी की 66 लघुकथाएँ और उनकी पड़ताल’ पुस्तक में अन्य लेखकों के साथ 66 लघुकथाओं पर समीक्षात्मक लेख |
विशेष- पीर भरा दरिया (माहिया-संगरह) का संयोजन तथा झरा प्यार-निर्झर (ताँका-संग्रह) का सह सम्पादन । कुछ समय आस्ट्रेलिया से प्रकाशित 'हिन्दी चेतना' के सम्पादन मंडल में रही ।
 
विविध राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय (अंतर्जाल पर भी )पत्र-पत्रिकाओं ,ब्लॉग पर  यथा – हिंदी चेतना,गर्भनाल ,अनुभूति ,अविराम साहित्यिकी ,रचनाकार ,समृद्ध सुखी परिवार ,सादर इंडिया ,उदंती ,लेखनी , शोध दिशा ,लोकमत ,राजभाषा आश्रम सौरभ  , यादें ,सरिता ,अभिनव इमरोज़ ,सहज साहित्य ,त्रिवेणी ,हिंदी हाइकु ,लघुकथा.कॉम ,साहित्य कुञ्ज ,विधान केसरी ,प्रभात केसरी ,नूतन भाषा-सेतु, नेवा: हाइकु , सरस्वती सुमन , अम्स्टेल गंगा ,जय विजय ,आधुनिक साहित्य,अभिनव प्रत्यक्ष , राष्ट्रीय मयूर ,बाल किलकारी , अभिनव बालमन , पुस्तक संस्कृति एवं गगनांचल आदि पत्र-पत्रिकाओं में हाइकु, सेदोका, ताँका, चोका ,गीत, नवगीत , माहिया, दोहा ,मुक्तक ,कुंडलिया, घनाक्षरी ,ग़ज़ल ,बाल कविताएँ ,समीक्षा ,लेख ,क्षणिका आदि विविध विधाओं में अनवरत प्रकाशन। 
ब्लॉगjyotirmaykalash.blogspot.in
सम्पर्क- एच-604 ,प्रमुख हिल्स, छरवाडा रोड , वापी , जिला- वलसाड , गुजरात (भारत ) 396191
मोबाइल- 9824321053