Ira Web Patrika
नवम्बर-दिसम्बर 2025 संयुक्तांक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

डॉ० चन्द्रभान चन्द्र के घनाक्षरी छन्द

डॉ० चन्द्रभान चन्द्र के घनाक्षरी छन्द

बुद्ध ने कहा है जो जरूरत से ज्यादा होता,
वही तो जहर बन मानव को मारता।
सत्ता धन भूख लोभ अभिमान बढ़ता तो,
धीरे-धीरे मानव चरित्र को है मारता।

बुद्ध ने कहा है जो जरूरत से ज्यादा होता,
वही तो जहर बन मानव को मारता।
सत्ता धन भूख लोभ अभिमान बढ़ता तो,
धीरे-धीरे मानव चरित्र को है मारता।
आलस महत्वाकांक्षा प्रेम घृणा बढ़ जाती,
दिल औ दिमाग पे तीव्र असर डालता।
बुद्धि औ विवेक शक्ति सारी हर लेता यह,
जहर समान ये व्यक्तित्व को ही मारता।

किसी को हराने का प्रयास यदि करोगे तो,
खुद हार जाओगे ये बुद्ध ने बताया है।
चतुराई से किसी को बदनाम करोगे तो,
बदनामी मिलेगी ये नीति ने बताया है।
आदर करोगे यदि आदर मिलेगा तुम्हें,
न्यूटन के तीसरे नियम ने बताया है।
करोगे भलाई तो भलाई तुमको मिलेगी,
अनुभव करके ये 'चन्द्र' ने बताया है।


चोरी करने से अपमान होता मानव का,
चोरी मत कीजिये हमारा ये सुझाव है।
व्यभिचार करने से झुकता है शीश सदा,
करिए न व्यभिचार नेक ये सुझाव है।
हत्या मत कीजिये न चुगली करो किसी की,
ऐसे भाव त्याग दो बढ़ाता ये दुराव है।
नशा-मांस का न कभी करिए प्रयोग बंधु,
पंचशील बुद्ध के सिखाते सदभाव हैं।


श्रम बेचता हूँ किन्तु बेचा न ईमान कभी, 
पौरुष पे "चन्द्र" के न उंगली उठाइये
रिश्वत से पेट न भरा है न भरूंगा कभी, 
घूस दे के काम किसी और से कराइये। 
व्यक्ति हित में मैं काम करता नहीं हूँ कभी, 
देश हित में हो वह काम करवाइये। 
सूखी रोटी श्रम वाली मेवा है हमारे लिए, 
बिना श्रम किए मेवा हमें न खिलाइये। 
                    

सर्व शक्तिमान कर्तव्य सारी दुनिया में, 
डंडे मार-मार कर काम करवाता है। 
रहता है मानव वो जीवन में सुखी सदा, 
खुशी- खुशी अपना जो काम निपटाता है। 
लोभ मोह लालच को त्याग कर काम करे, 
प्रगति शिखर पर चढ़ता ही जाता है। 
शासन-प्रशासन से देश न महान बने, 
देश को महान अनुशासन बनाता है। 

******************

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

चन्द्रभान 'चन्द्र'

ईमेल :

निवास : उन्नाव (उत्तर प्रदेश)

नाम- डॉ.चन्द्रभान 'चन्द्र'
जन्म तिथि- 15 जून, 955
जन्म स्थान- ग्राम-मुणडेरा,पोस्ट- अजगैन, जनपद- उन्नाव(यू०पी०) 
शिक्षा- बी०एस-सी, एल एल बी
सम्मान- विद्या वाचस्पति( मानद),विद्यासागर (मानद) 
संप्रति- अपर सांख्यिकी अधिकारी (अवकाश प्राप्त), वन विभाग, उत्तर प्रदेश
प्रकाशन- 31  पुस्तकें प्रकाशित
सम्मान/ पुरस्कार- लगभग 30 सम्मान
सम्पर्क-504, न्यू कल्याणी देवी, सिविल लाइन्स, उन्नाव-208801 (यू०पी०) 
मोबाइल नंबर- 9307136064